Chhatrapati Sambhajinagar Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से एक बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने देर रात सड़क पर अकेली चल रही एक लड़की को सरेआम परेशान किया। उस आदमी ने करीब 15 मिनट तक लड़की के साथ यह घटिया हरकत की। यह घटना शहर के एक सेंट्रल इलाके नागेश्वरवाड़ी में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना 31 जनवरी की रात करीब 3:27 बजे हुई।
Chhatrapati Sambhajinagar Samachar: वायरल वीडियो में क्या कुछ दिखा?
वायरल वीडियो में एक युवक की नपाक हरकतें देखने को मिली है, जो एक युवती को सड़क पर घसीटता और जबरदस्ती करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान युवती खुद को छुड़ाने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन युवक उसे बार-बार टच करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है. यह घटना एक दो मिनट तक नहीं बल्कि पूरे 10 से 15 मिनट तक चलता रहता है. आरोपी ने रात के सुनसान सड़क का फायदा उठाकर युवती के साथ ऐसी घिनौनी हरकतें की। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में आक्रोश है. महीला सुरक्षा पर कई सावल उठ रहे हैं।
Maharashtra Crime News: पुलिस कार्रवाई शुरू (Chhatrapati Sambhajinagar Crime)
फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवक और युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस का कहना है कि संबंधित लोगों की पहचान होते ही उनसे पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता से काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App






