MP Revenue Minister Statement: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान से बवाल मचा हुआ है। उन्होंने खुले मंच से चेतावनी भरे लहजे में योजना की लाभार्थी महिलाओं को कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, तो योजना से उनके नाम काटे जा सकते हैं। यह धमकी उन्होंने धामंडा गांव में नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के उद्घाटन के दौरान दी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, विपक्ष इसपर अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दे रहा है। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में विस्तार से।
Ladli Behna Yojana Updates: ‘जो महिलाएं नहीं आएंगी, उनके नाम योजना से हटा…’

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर जिले के नापलाखेड़ी और धामंदा गांव में नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। धामंदा गांव के कार्यक्रम में उन्होंने देखा कि वहां बहुत कम महिलाएं मौजूद थीं। मंत्री ने बताया कि इस गांव की 894 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम में उनकी संख्या बहुत कम थी। इस बात से नाराज होकर उन्होंने कहा कि एक दिन सभी महिलाओं को बुलाया जाएगा और जो महिलाएं नहीं आएंगी, उनके नाम योजना से हटाने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मंत्री के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया, क्योंकि लाड़ली बहना योजना एक सरकारी सहायता योजना है, जिसका किसी कार्यक्रम में आने से कोई संबंध नहीं होता। अपने भाषण में मंत्री ने यह भी कहा कि पहले कांग्रेस के समय में महिलाओं को पैसा मिलता था, अब सरकार सीधे खाते में पैसा भेज रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के लिए गेहूं भेज रहे हैं और लोगों के खातों में पैसे डाल रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हमारे कार्यक्रम में नहीं आए तो योजना से नाम कटा देंगे!
⦁ प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा लाड़ली बहनाओं को मंच से खुली धमकी दी गई!
⦁ भाजपा की अराजक सरकार के अहंकारी नेता ऐसे जता रहे हैं जैसे पैसा सरकारी नहीं, उनकी निजी संपत्ति का हो! pic.twitter.com/O9TcsqbjgT
— MP Congress (@INCMP) February 5, 2026
MP News: मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस

मंत्री ने कहा, ‘बहनों आपको कांग्रेस के शासन में पैसे नहीं मिले। प्रधानमंत्री दिल्ली से गेहूं भेजते हैं और किसानों के खतों में पैसे जमा करते हैं, फिर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे। कांग्रेस ने मंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि “भाजपा सरकार के तहत, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से ऐसे बात की जा रही है जैसे वे दान प्राप्त कर रहे हों। ऐसा महसूस होता है कि सरकार उन पर एहसान कर रही है। यह मानसिकता तानाशाही से कम नहीं है। वे लोगों को धमकी दे रहे हैं कि पैसा वापस ले लिया जाएगा। कानूनी तौर पर वे ऐसा नहीं कर सकते।”
यह भी पढ़ें: MP के हर अस्पताल में बनाए जाएंगे ‘गर्भ संस्कार कक्ष’, जानें गर्भवती महिलाओं को इससे क्या और कैसे होगा फायदा




















