RBI MPC से पहले भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty टूटा, यह शेयर हुए क्रैश

Summary :

Stock Market Today 6 Feb: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 10:18 पर सेंसेक्स 335 अंक की गिरावट के साथ 82,978 और निफ्टी 129 अंक की कमजोरी के साथ 25,519 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में ऑयल एवं गैस, निजी बैंक, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी थी। वहीं, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसई सूचकांक में दबाव था। Stock Market Today 6 Feb लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 315 अंक या 0.53…

Stock Market Today 6 Feb: वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 10:18 पर सेंसेक्स 335 अंक की गिरावट के साथ 82,978 और निफ्टी 129 अंक की कमजोरी के साथ 25,519 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में ऑयल एवं गैस, निजी बैंक, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी थी। वहीं, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसई सूचकांक में दबाव था।

Stock Market Today 6 Feb

Stock Market Today 6 Feb
Stock Market Today 6 Feb

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 315 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,201 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 193 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,790 पर था। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो और ट्रेंट लूजर्स थे।

RBI MPC Meeting 2026

Stock Market Today 6 Feb
Stock Market Today 6 Feb

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से सुबह 10 बजे किया जाएगा। निवेशकों का फोकस इस फैसले पर निगाहें होंगी। बताया जा रहा है कि आरबीआई फरवरी एमपीसी में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है। साथ ही, जीडीपी और महंगाई के अनुमान में भी बदलाव नहीं कर सकते। इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की थी।

Asian Market Today

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि बैंकॉक हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत और चांदी करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex-Nifty में गिरावट, Metal Stocks ने बढ़ाया दबाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।