छत्रपति शिवाजी महाराज की बारहवीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 75 वर्ष के थे।
उनके भतीजे व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले ने ट्वीट किया, “छत्रपति परिवार के वंशज और सतारा के पूर्व महापौर श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सतारा के अदालत वाड़ा में कल अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। आदरणीय चाचाजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।”
भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवेंद्र राजे ने कहा कि सतारा के महापौर के तौर पर उनका काम उल्लेखनीय था।


Download Android App
Download iOS App



