छत्तीसगढ़ : यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए आगे आई भूपेश सरकार, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Summary :

छत्तीसगढ़ से यूक्रेन पढ़ाई करने अथवा अन्य मकसद से गए नागरिकों और छात्रों के सामने विषम हालात बनने का अंदेशा है।

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ा तनाव जारी है इन हालातों में छत्तीसगढ़ से यूक्रेन पढ़ाई करने अथवा अन्य मकसद से गए नागरिकों और छात्रों के सामने विषम हालात बनने का अंदेशा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्प लाइन स्थापित कर उनकी मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया है ।
इन फोन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों और छात्रों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली के लाइजन अधिकारी गणेश मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। फोन नंबर 01146156000 और वहीं मोबाइल नंबर पर 9997060999 पर भी संपर्क किया जा सकता है । वहीं फैक्स नंबर 01146156030 है, जिस पर ब्यौरा दिया जा सकता है।
हर संभव मुहैया कराई जाएगी मदद : सीएम
आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि जो लोग यूक्रेन में है अथवा उनके परिजन जो छत्तीसगढ़ में हैं, वे सरकार की ओर से जारी किए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते है। जो भी प्रभावित लोग अपनी समस्या से इन नंबरों पर सूचना देंगे उनकी मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Desk Team