नक्सलियों से लड़ना जैसे अपने ही शरीर की बीमारी से संघर्ष करना नक्सल प्रभावित इलाके खतरनाक होते है। आजादी के कई वर्षो बाद भी देश की कुछ ऐसी समस्याए है जिसके निदान के कोई ठोस उपाय नहीं मिल पा रहे लेकिन उनमे बहुत अधिक सुधार है। नक्सल इलाको में सीआरपीएफ के जवान अपनी जान की बाजी लगा सुरक्षा को मुस्तैद कर रहे है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने मुताबिक मुठभेड़ वाली जगह से एक .303 राइफल के साथ एक वर्दी में अज्ञात नक्सली का शव मिला।
132 बटालियन बीएसएफ जवानों का संयुक्त अभियान
आईजी बस्तर सुंदरराज पी के अनुसार कांकेर जिले के कोटरी नदी के पार अमाटोला, बीनागुंडा, कालपर इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) कांकेर और 132 बटालियन बीएसएफ जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीनागुंडा जंगल क्षेत्र के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे कांकेर डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और मौके से एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव .303 रायफल के साथ बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल तलाशी अभियान जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक जंगल में पिछले सप्ताह नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जंगल युद्ध इकाई कोबरा और छत्तीसगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाया।


Download Android App
Download iOS App



