Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Chhattisgarh के CM Vishnudev Sai ने मंत्रियों को दी सलाह, कही ये बात

Summary :

हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मंत्रीयो के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का आबंटन होने के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। बता दें इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। सभी मोदी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं- Vishnudev Sai मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव…

हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मंत्रीयो के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का आबंटन होने के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। बता दें इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे।

  • सभी मोदी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं- Vishnudev Sai
  • मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात
  • सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे

आपको बता दें सीएम विष्णु देव ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है।अगले पांच सालों में मोदी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।

सभी मंत्री अपने विभाग के कामकाज की ले रहे जानकारी

बता दें छत्तीसगढ़ में पहली बार दो डिप्टी सीएम भी बनाये गए है। बीजेपी ने यहां पहली बार इस तरह का प्रयोग किया है।जिनमें अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके साथ मंत्री पद के शपथ ग्रहण के लगभग 9 दिनों बाद सभी मंत्रियों को विभाग का आबंटन कर दिया गया है।अब सभी मंत्री अपने विभाग के कामकाज की जानकारी ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner