उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति गरमा सकती है। दरअसल, समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर मुख्यमंत्री धामी का बयान आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का हमारा संकल्प है। धामी के मुताबिक जब हमें UCC ड्राफ्ट मिल जाएगा, तो हम इस प्रक्रिया को इस साल आगे बढ़ाएंगे। हम समान नागरिक बिल को राज्य में जल्द से जल्द लागू करेंगे।
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर बोलते हुए कहा कि UCC के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे। यह हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में भी था। हमें जिस काम के लिए जनता ने चुना है, हम अपने वादों को पूरा करेंगे और हम जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक बिल को लाएंगे। बता दें कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने आम लोगों से उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे थे।


Download Android App
Download iOS App



