पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईएएस (संवर्ग) नियामवली 1954 के प्रस्तावित संशोधन पर रविवार को फिर आपत्ति जाहिर की और नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के संघीय ढांचे को तोड़ने का आरोप लगाया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह में बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे संशोधन पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए जिससे केंद्र, राज्य सरकार की आपत्ति को दरकिनार कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति केंद्र में कर सके।
उन्होंने कहा, “केंद्र हमारे संघीय ढांचे के साथ खिलवाड़ कैसे कर सकता है? वह चुनी हुई राज्य सरकारों के अधिकार और मत का अतिक्रमण कैसे कर सकता है? केंद्र को यह नहीं करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



