एक्टर वरुण धवन ने पिछले साल अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के सात शादी रचाई थी। ऐसे में सोमवार यानी 24 जनवरी 2022 को कपल अपनी शादी की पहली एनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर विवाहिक बंधन में बंध रहे वक्त की तस्वीरें शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर…
अपनी शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर वरुण धवन ने बैक टू बैक तीन तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें से पहली तस्वीर में एक्टर अपनी अर्घानगी की हाथ पकड़ कर शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीरें में वो वरमाला की रस्म को पूरा कर रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के हाथ जोडते एक दूसरे के आंखों में देख रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने कैप्शन में 1 और हार्ट का इमोजी के साथ शेयर किया है।
वहीं, वरुण धवन की इन फोटोज को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें , वरुण और नताशा ने बीते साल 24 जनवरी को मुंबई स्थित अलीबाग के रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी कोरोना गाइडलाइन के चलते दोनो परिवार के लोग और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।

एक दूसरे को लंबे समय तक किया डेट
मालूम हो, वरुण और नताशा काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। कपल को हमेशा साथ में वेकेशन साथ में एन्जॉय करते देखा गया है। वहीं वरुण धवन और नताशा दलाल ने मुंबई एक स्कूल से साथ पढ़ाई की है। एक्टर ने बताया की 12वीं क्लास तक अच्छे दोस्त बने रहे। लेकिन कुछ वक्त बाद जब वरुण और नताशा एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में मिले जिसके बाद वरुण ने उन्हें प्रपोज कर दिया।





वर्कफ्रंट की करें तो वरुण धवन ने कुछ समय पहले ही राज मेहता द्वारा निर्देशित जुग जुग जियो के रूस शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड़ किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा एक्टर वरुण अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



