पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को महान फिल्मकार सत्यजीत रे की 100 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ममता ने ट्विटर पर रे के लिए श्रद्धांजलि का संदेश लिखा।कई नामचीन हस्तियों और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले बहुत सारे लोगों ने भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर महान फिल्मकार को श्रद्धांजलि दी।
ममता ने रे को दी गयी श्रद्धांजिल की शुरुआत उनके मशहूर गाने गोपी गायने बाघा बायने की सबसे लोकप्रिय पंक्ति — महाराजा तोमारे सेलाम (महाराज को सलाम) से की।उन्होंने लिखा, महान फिल्मकार, लेखक, संगीतकार, गीतकार, चित्रकार सत्यजीत रे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह ना केवल बंगाल के बल्कि भारत और पूरी दुनिया के गौरव हैं। वह दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।


Download Android App
Download iOS App



