मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर को उनकी जयंती पर सादर नमन किया है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जयंती पर सादर नमन करते हैं। श्री चौहान आज डॉ अंबेडकर की 131वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्म स्थली इंदौर के अंबेडकर नगर महू और भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को जयंती पर सादर नमन करता हूं।
131वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बाबा साहेब की जन्म स्थली अंबेडकर नगर महू और भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर आपसे विचार साझा करूंगा। आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। https://t.co/jDmZOEjxqT
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई स्थित ‘चैत्यभूमि’ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का समाधि स्थल है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘ भगवान महावीर ने मानव कल्याण के संदेश का प्रचार किया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।’’


Download Android App
Download iOS App



