मुख्यमंत्री शिवराज बोले- नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग का करे पालन, मास्क जरुर लगाएं

Summary :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग रखें, मास्क जरुर लगाएं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग रखें, मास्क जरुर लगाएं। 
 चौहान ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को संदेश में कहा ‘प्रिय बहनों-भाइयों, कोरोना संक्रमण लगातार गंभीर हो रहा है। एक बार फिर संकट की स्थिति बन रही है। कोविड-19 संक्रमण को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़गे, लेकिन आपसे प्रार्थना है, अपना सहयोग दें, कृपया मास्क जरूर लगाएं।’  

चौहान ने कहा ‘आप मास्क नहीं लगाते तो आप न केवल अपनी जिंदगी, बल्कि अपनों की भी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। परिवार-समाज को संकट में डाल रहे हैं। याद रखें, कोरोना संक्रमण रोकने का सबसे प्रभावी उपाय मास्क लगाना है। आप मास्क लगाकर कोरोना संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें।’

Desk Team