राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। वहीँ दिन की तड़पती धुप से लोगो का बुरा हाल होता है। वहीँ दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ‘सफर’ ऐप के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 रहा। गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी का माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।


Download Android App
Download iOS App



