गुजरात सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित राज्य की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए बृहस्पतिवार को 14,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इसके तहत उपभोक्ताओं को कर में छूट तथा कारोबारियों और दुकानदारों को ऋण सब्सिडी दी जाएगी।
पैकेज के तहत गुजरात के एक बड़े वर्ग के लोगों तथा कारोबारियों को राहत देने का प्रयास किया गया है। गुजरात देश के प्रमुख औद्योगिकीकृत राज्यों में है। राज्य में कोविड-19 के मामले 18,500 से अधिक हो गए हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अधिया की अगुवाई वाली एक समिति की सिफारिशों के आधार पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पैकेज के जरिये राहत की घोषणा की। रूपाणी ने कह, ‘‘हमने राज्य के आर्थिक पुनरोद्धार के लिए हसमुख अधिया समिति की नियुक्ति की थी।
समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट दे दी है।’’ उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट पर पिछले चार दिन के दौरान गहनता से विचार करने के बाद हमने 14,000 करोड़ रुपये का गुजरात आत्मनिर्भर पैकेज देने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



