असम के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने शुक्रवार को राज्य में स्कूल-कॉलेज और शैक्षिण गतिविधियां शुरू करने को लेकर जानकारी दते हुए कहा कि नियमित कक्षा गतिविधियों के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति है।
असम ने पिछले 24 घंटों में 3,054 नए कोरोनो वायरस के मामलों की सूचना दी, गुरुवार को राज्य की संख्या 1,18,333 हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को ट्वीट किया, पिछले 24 घंटों में किए गए 48846 परीक्षणों में से 3,054 कोविड मामलों का आज पता चला है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से मरने वाले सात मरीजों में थियेटर कलाकार चेतना दास के पति बिमाला नंद दास भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी कुल 29,274 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 88,726 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सरमा ने बताया कि राज्य में अभी तक 23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 48,846 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में ही की गई।


Download Android App
Download iOS App



