पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कथित धार्मिक प्रताड़ना के चलते भारत आये हिंदू शरणार्थियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रविवार को सम्मान किया। सीएए के समर्थन में यहां भाजपा द्वारा आयोजित “आभार सम्मेलन” में हिंदू शरणार्थियों ने नड्डा का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
CAA विरोध: दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव पर दंगाईयों को भड़काने का लगाया आरोप
इनमें से कुछ लोगों ने मंच पर आकर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर धार्मिक प्रताड़ना, एक नागरिक के तौर पर भेदभाव, जबरन धर्म परिवर्तन, युवतियों के अपहरण और बलात्कार के आरोप लगाये और मातृभूमि पाकिस्तान को अलविदा कहने की भावुक आपबीती भी सुनायीशरणार्थियों ने सीएए के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि वे अब पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते हैं और उन्होंने जल्द से जल्द भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई।


Download Android App
Download iOS App



