मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया के माध्यम से चर्चा में आयी अभावग्रस्त जीवन जीने वाली एक बालिका के परिवार को एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि कई बार जीवनयापन के लिए अभाव में मासूम गलत राह पकड़ लेते हैं।
सागर जिले के रहली निवासी मजदूर परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने और परिवार को राशन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कई बार जीवन यापन के लिये ,अभाव में मासूम ग़लत राह पकड़ लेते है।
सागर ज़िले के रहली गाँव के मज़दूर परिवार को एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के , बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने के व परिवार को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 1, 2019
दरअसल, रहली क्षेत्र निवासी एक बालिका खाद्यान्न के अभाव में कुछ रुपए चुराने के कारण चर्चा में आयी। उसे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर किशोर अभिरक्षा गृह भेज दिया था। मामला सोशल मीडिया में आया और इसके बाद सागर जिला प्रशासन भी सक्रिय हुआ। उसकी जमानत करायी गयी और राज्य सरकार ने भी उसके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए कहा है।


Download Android App
Download iOS App



