महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को कहा कि वह घोटाला प्रभावित पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं का संकट कम करने के लिए केंद्र की मदद लेंगे। बैंक के कुछ अधिकारियों पर निजी कंपनी एचडीआईएल के साथ मिल कर ऋण देने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिससे अंततः ऋणदाता को 4,355 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
बैंक के बारे में पूछे जाने पर फड़णवीस ने कहा, ‘‘मैने पीएमसी बैंक जमाकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि मैं चुनाव आचार संहिता में ढील (21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव) के बाद मामले में केंद्र के हस्तक्षेप के लिए दिल्ली जाउंगा । मैं केंद्रीय वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी संभावित रास्तों का इस्तेमाल करने का आग्रह करेंगे ।’’
फड़णवीस ने कहा, ‘‘बैंक के पास विभिन्न राज्यों का लाइसेंस है । इसलिए रिजर्व बैंक का इस पर अधिक नियंत्रण है । हालांकि, हम ऐसे तकनीकी मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना नहीं चाहते हैं ।’’ फड़णवीस ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की शिकायत दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



