कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने एक मंत्री के “सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं’’ वाले बयान से उपजे विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए मंगलवार को कहा कि मंत्री ने यह बयान “दूसरे संदर्भ” में दिया था।मधुस्वामी और चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई एक बातचीत का ऑडियो शनिवार को सामने आया था।
मधुस्वामी को मंत्रिमंडल छोड़ देना चाहिए
मधुस्वामी को किसानों के संबंध में वीएसएसएन बैंक के खिलाफ भास्कर की शिकायतों के जवाब में फोन पर उनसे कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम यहां सरकार नहीं चला रहे, हम बस किसी तरह संभाल रहे हैं और अगले 7-8 महीने तक किसी तरह खींचना है।’’इस बयान पर कुछ मंत्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और बागवानी मंत्री मुनीरत्ना ने यहां तक कह दिया कि मधुस्वामी को मंत्रिमंडल छोड़ देना चाहिए। बोम्मई ने स्थिति सुधारने का प्रयास करते हुए कहा कि वह मधुस्वामी नाराज मंत्रियों से बात करेंगे।

किसी मुद्दे पर विशेष रूप से बात की
बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने (मधुस्वामी ने) दूसरे संदर्भ में बयान दिया था। मैं उनसे बात करूंगा। बयान का परिप्रेक्ष्य दूसरा था इसलिए उसे गलत अर्थ में लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सहकारी बैंक से संबंधित किसी मुद्दे पर विशेष रूप से बात की थी। चीजें अब दुरुस्त हैं, कोई समस्या नहीं है।”मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा मधुस्वामी के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उन सभी से बात करूंगा।”


Download Android App
Download iOS App



