CM बोम्मई बोले- तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमतों में नहीं होगी कटौती, सिद्धरमैया ने साधा निशाना

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि सरकार के पास पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है।

देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि से देश का विपक्ष और आम जनता दोनों ही काफी परेशान है, तो दोनों ने ही केंद्र सरकार से दामों में कटौती करने का आग्रह किया है। मगर बीते दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया  कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई कमी नहीं की जाएंगी।
तो वहीं, दूसरी तरफ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि सरकार के पास पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है। तमिलनाडु की तरह पेट्रोल की कीमतों में कटौती के किसी भी प्रस्ताव के बारे में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि सरकार ने पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर कर में कटौती करने का फैसला किया है। इसके बाद कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बोम्मई से राज्य में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कटौती करने का आग्रह किया था।

Desk Team