उत्तराखंड के आरटीओ दफ्तर में उस वक़्त खलबली मच गई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक वहां पहुंच गए। सुबह 10:00 बजे धामी जब आरटीओ दफ्तर पहुंचे तो विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग में लापरवाही के चलते सीएम धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया।
दरअसल, सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आरटीओ कार्यालय में पहुंच गए। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
Gujarat News: गुजरात के मोरबी में दर्दनाक हादसा! 12 श्रमिकों की हुई मौत, मोदी ने की राहत कोष की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कर्मचारियों को वक्त पर आने के निर्देश दिए है। बावजूद इसके कई दफ्तरों से ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि कर्मचारी अपने समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके बाद सीएम ने खुद आज आरटीओ दफ्तर का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री धामी को अचानक दफ्तर में देखकर एआरटीओ द्वारिका प्रसाद भी हैरान रह गए। जब उन्होंने दफ्तर के बाकी कर्मचारियों के बारे में सवाल किया तो वो कोई जवाब नहीं दे पाए। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि सीएम ने दफ्तर का औचक निरीक्षण किया है और कई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई को निर्देशित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



