देश के दो राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इनमें हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल है। सभी की निगाहें मुख्य तौर से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर टिकी है। इस राज्य में आमतौर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता है। भाजपा 2017 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आई थी। वहीं 2012 में कांग्रेस को सरकार बनाने में कामयाबी मिली थीं।
सभी दल अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे है। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह प्रदेश में भाजपा का चेहरा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा उनके चेहरे पर आसानी से जीत हासिल कर लेगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने किसी को अपने चेहरे के तोर पर आगे नहीं किया है।
पिछले ट्रेंड को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस इस राज्य में सरकार बना सकती है। हालांकि कई सर्वे में भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में रिटर्न करते दिखाया जा रहा है। तीसरे दल के रूप में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी जगह बनाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह अब इसमें विफल होती नजर आ रही है। इसका कारण उसके प्रमुख नेताओं का भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसना है।
चुनाव आयोग ने बीते दिनों ही पहाड़ी राज्य में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। बता दें कि नामांकन दाखिल करने की तारीख 17 अक्टूबर से शुरू है और आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन पात्र वापिस ले सकता है।वहीं मतदान की तारीख 12 नवंबर है तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



