सियासत में कौन विरोधी बन जाए इसका पता अंतिम समय तक नहीं चल पाता हैं। ऐसा सत्तारूढ़ दल बीजेपी में भी हो रहा हैं जंहा बहन ही भाई के विरोध में उतर आई हैं। बीजेपी ने करीब सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा सीट पर बहन ही भाई को टिकट मिलने पार्टी के विरोध में उतर आई हैं। दरअसल दोनों बहन -भाई ही एक ही पार्टी में अलग -अलग दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने रजत ठाकुर पर अपना भरोसा जताया हैं।
बहन ने समर्थकों संग दिया पार्टी से इस्तीफा
टिकट ना मिलने पर भाजपा नेत्री ने अपने समर्थकों संग पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। बंदना गुलेरिया ने करीब 50 महिलाओं के साथ पार्टी को अलविदा कहा हैं लेकिन पार्टी में भाई -बहन के आपसी विरोध को देखकर धर्मसंकट खड़ा हो गया हैं। बंदना गुलेरिया भी पार्टी में टिकट की मांग कर रही थी। लेकिन भाई को मिला, बहन को मनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ परिवार को लोग पहुंच गए हैं। ताकि अन्य पार्टी आपसी रंजिश को देखकर सीट को अपनी ओर खींचने में कामयाब ना हो जाए।
सोशल मीडिया पार्टी को खरी -खरी, इस्तीफा वायरल
बंदना गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली से टिकट को ले आते हो मगर वोट कहा ले आओंगे। गुलेरिया ने पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती हैं। जिसके साथ ही उन्होनें अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं। धर्मपुर सीट पर अब परिवार की आपसी लड़ाई को लेकर पार्टी के अंचभित दिख रहे हैं। क्योंकि जनपद की सियासी पृष्ठभूमि में परिवार का काफी रूतबा रहा हैं। धर्मपुर ठाकुर बाहुल इलाका हैं। जंहा से भारतीय जनता पार्टी सीट निकालने में कामयाब दिख रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



