बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से हिंदू मंदिरों पर और दुर्गा पंडालों पर हो रहे हमलों ने पश्चिम बंगाल सरकार को सतर्क कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेश से लगती हुई सीमाओं पर अति विशेष ध्यान दे रही है। जिला प्रशासन, खासकर सीमावर्ती बांग्लादेश से लगे जिलों के प्रशासन से सोशल मीडिया के दुरुपयोग और पड़ोसी देश में दुर्गा पूजा के दौरान हालिया हमलों से संबंधित फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ सतर्क रहने और उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने को कहा है।
उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन समारोहों और फातिहा-द्वाज-दहम के बीच बंगाल में कहीं भी अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से निपटने के लिए सभी राज्य एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों को चेतावनी, ममता ने जारी किया आदेश
उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने जिला प्रशासन, खासकर बांग्लादेश से लगे सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से, पड़ोसी देश में हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़ी फर्जी खबरों के प्रसार के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा है। राज्य की सभी एजेंसियों से सतर्क रहने और तनाव उत्पन्न करने की हर साजिश नाकाम करने को कहा गया है।’’ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया शाखा) की तरफ से भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।
सोशल मीडिया मंचों पर अफवाहों से सावधान रहे
उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘13 अक्टूबर 2021 से सोशल मीडिया मंचों पर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़-फोड़ की पोस्ट की बाढ़ आ गई है। इन मुद्दों के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे जिले बेहद संवेदनशील हो गए हैं और भारत के हिंदू पुरातनपंथी संगठनों के नेता सक्रिय हो गए हैं।’’
एडीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि आपसे अनुरोध है कि आप अपने नियंत्रण में आने वाले अधिकारियों और लोगों को जागरूक करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखें।


Download Android App
Download iOS App



