CM Mohan Yadav आज अयोध्या दौरे पर, अपने मंत्रिमंडल के साथ करेंगे भगवान राम के दर्शन CM Mohan Yadav On Ayodhya Tour Today, Will Visit Lord Ram With His Cabinet

CM Mohan Yadav आज अयोध्या दौरे पर, अपने मंत्रिमंडल के साथ करेंगे भगवान राम के दर्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य आज भगवान श्री राम के दर्शन करने उत्तरप्रदेश के अयोध्या जाएंगे। CM मोहन यादव ने कल इस बारे में मीडिया को बताया कि चार मार्च को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। आज भगवान श्रीराम का मंदिर माँ सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है।

  • CM मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे
  • वह भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए विशेषतौर पर UP आ रहे हैं
  • सभी सदस्यों ने मार्च में अयोध्या जाने का लिया निर्णय- CM यादव

मार्च में अयोध्या जाने का लिया गया निर्णय

CM Mohan Yadav2

CM मोहन यादव ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण सभी सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र, आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है।

22 जनवरी 2024 भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा

Shri Ram

CM मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।