पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2020 के नये प्रावधानों को वापस लेने का आग्रह किया है क्योंकि इससे लोगों के बीच भय पैदा हो गया है ।
शाह को लिखे पत्र में नारायणसामी ने कहा कि जनगणना 2010 के प्रारूप में ही होनी चाहिए और एनपीआर में जो अतिरिक्त प्रावधान जोड़ा गया है, उसे वापस लिया जाना चाहिए ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीआर में जोड़े गये प्रावधानों से लोग दहशत में हैं । उन्होंने कहा कि इसलिए वह केंद्रीय मंत्री से इन प्रावधानों को समाप्त करने का आग्रह करते हैं ।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल समेत अन्य राज्यों ने एनपीआर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है और इसे लागू नहीं करने का निर्णय किया है ।


Download Android App
Download iOS App



