केरल के मुख्यमंत्री ने कन्नूर हवाईअड्डे का किया उद्घाटन

Summary :

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथियों द्वारा सुबह 10 बजे हवाईअड्डे से पहली उड़ान रवाना की गई। एयर इंडिया के विमान ने 180 यात्रियों के साथ अबु धाबी के लिए उड़ान भरी।

Kannur Airport

सभी यात्रियों को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (केआईएएल) ओर से एक-एक उपहार दिया गया। यह राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड में भी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं।

Kannur International Airport

अबु धाबी के लिए उड़ान भरने से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राजनेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यहां से आज के लिए दो और उड़ाने निर्धारित हैं। यहां से संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए भी घरेलू उड़ानें संचालित होंगी।

Desk Team