गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सरकारी विभागों को यह सुनिश्चत करने का निर्देश दिया है कि उनके कर्मचारी अनुशासन और समय के पाबंद रहें। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ काम पर पड़ने वाले असर के मुद्दे को सुलझाने के लिए बैठक की थी।
कोटा मामले में मायावती ने कहा- CM गहलोत को तुरंत हटा कर किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकारी प्रशासन को पारदर्शी और ऐसा होना चाहिए कि लोग उस तक पहुंच सकें और इसके लिए प्रशासन का कारगर होना जरूरी है।’’ सावंत के हवाले से बयान में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर रखना जरूरी है ताकि अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित की जाए।


Download Android App
Download iOS App



