गोवा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरफ से चुनावी तैयारियों में जुट गए है। इसी कड़ी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता बाहर से आए दलों को, राज्य को राजनीतिक प्रयोगों के लिए प्रयोगशाला नहीं बनाने देंगे।
सावंत ने शुरु किया चुनाव अभियान
सावंत ने संखालिम विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव कोठाम्बी में लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इसी क्षेत्र से औपचारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी पर राज्य में बाहर से आए राजनीतिक दलों के हाथों अपने मूल्यों को बेचने का आरोप लगाया।
ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, सतर्क रहे लोग
टीएमसी के अलावा आप भी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में सिर्फ 40 दिन शेष हैं क्योंकि चुनाव 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कभी भी हो सकते हैं। दूसरी तरफ, देश में कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट ने रफ़्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही देश में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में भारी उछाल हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना 16 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं ओमीक्रॉन का आंकड़ा 1200 को पार कर गया है। साल के आखिरी दिन में हुए इस उछाल ने चिंता बढ़ा दी है।
कोरोना ने नए मामलों ने डराया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हज़ार 764 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 374 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट का आंकड़ा देश में 1270 तक पहुंच गया है। 450 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद दिल्ली में 370 मामले और केरल 100 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



