CM शिवराज ने कोविड नियंत्रण पर जनप्रतिनिधियों को दी बधाई, कहा- किल कोरोना अभियान को बेहतर ढंग से चलाएं

Summary :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘किल कोरोना अभियान’ के अंतर्गत घर-घर किए जा रह सर्वेक्षण में पूरा ध्यान रखा जाए कि सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार का कोई मरीज छूट नहीं पाए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे ‘किल कोरोना अभियान’ के अंतर्गत घर-घर किए जा रह सर्वेक्षण में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार का कोई मरीज छूट नहीं पाए। सीएम शिवराज चौहान ने कल देर शाम कोरोना नियंत्रण संबंधी बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के हर मरीज को खोज निकालना है और उसका नि:शुल्क मेडिकल किट देकर तुरंत इलाज प्रारंभ करना है। अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट कराएं तथा एक-एक मरीज का इलाज करें। सर्वोत्तम इलाज के द्वारा मृत्यु दर को न्यूनतम किया जाए।
सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के कोरोना नियंत्रण के मॉडल की प्रति मंगाई है। मध्यप्रदेश का मॉडल अन्य राज्यों को भिजवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है तथा जनता का आभार माना है। सीएम चौहान ने कहा कि वे शुक्रवार की शाम 7 बजे सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कोरोना कार्य में लगे हुए पूरे अमले तथा प्रदेश की जनता को सीधे संबोधित करेंगे।
बैठक के दौरान बताया गया कि गुरुवार को मध्यप्रदेश में 8,419 नए प्रकरण आए हैं और 10,157 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 01 लाख 08 हजार 716 हो गई है। ग्रोथ रेट 1.5 तथा 7 दिन की औसत संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 15.6 रह गई है। गुरुवार की पॉजिटिविटी रेट 12.7 प्रतिशत रही। सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश में विशेष योजना बनाई गई है। इसमें ऐसे बच्चों को प्रति परिवार प्रतिमाह 5 हजार रूपए की राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। 
साथ ही इनकी नि:शुल्क पढ़ई की व्यवस्था सरकार करेगी, इन्हें नि:शुल्क राशन भी दिया जाएगा। बच्चों के पिता की मृत्यु पर माता को कामकाज के लिए सरकार शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिलवाएगी। मुख्यमंत्री ने निवाड़ एवं श्योपुर जिलों की समीक्षा के दौरान दोनों जिलों में टेसि्टंग बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। श्योपुर अस्पताल में आईसीयू बेड्स बढ़ए जाएं। निवाड़ जिले में 50 प्रकरण औसत प्रतिदिन आ रहे हैं, ग्रोथ रेट 1.6 तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 11.9 है। श्योपुर जिले में 61 प्रकरण प्रतिदिन आ रहे हैं, ग्रोथ रेट 1.8 तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 12.7 है।
इस दौरान यह भी बताया गया कि प्रदेश में हालही में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कोविड कल्याण योजना के अंतर्गत अब तक संबद्ध 419 निजी अस्पतालों में 2280 कोविड मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। शासकीय अस्पतालों एवं अनुबंधित अस्पतालों को मिलाकर कुल 26,970 कोविड मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

Desk Team