CM शिवराज ने किया मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा बने MP के गृह मंत्री

Summary :

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान ने जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य विभाग, जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे हैं, अपने पास रखे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान ने जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य विभाग, जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे हैं, अपने पास रखे हैं।
डॉ नरोत्तम मिश्रा गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि विभाग संभालेंगे। वहीं गोपाल भार्गव लोक निर्माण, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग देखेंगे। इसके अलावा तुलसीराम सिलावट जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जाने किसे मिला कौन सा मंत्रालय 
  • गोपाल भार्गव- लोक निर्माण, कुटीर और ग्रामोद्योग
  • विजय शाह- वन
  • तुलसी राम सिलावट- जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास
  • जदगीश देवड़ा- वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक और सांख्यिकी
  •  बिसाहू लाल सिंह- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  •  यशोधरा राजे सिंधिया- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कोशल विकास एवं रोजगार
  • भूपेंद्र सिंह- नगरीय विकास एवं आवास
  • मीना सिंह मांडवे- आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
  • कमल पटेल- किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  • एंदल सिंह कंषाना- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  • गोविंद सिंह राजपूत- राजस्व, परिवहन
  • बृजेंन्द्र प्रताप सिंह- खनिज साधन, श्रम
  • विश्वास सारंग- चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
  • इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
  • प्रभुराम चौधरी- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  •  महेंद्र सिंह सिसौदिया- पंचायत और ग्रामीण विकास
  •  प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा
  •  प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
  • ओम प्रकाश सकलेवा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  •  उषा ठाकुर- पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म
  • अरविन्द भदौरिया- सहकारिता, लेक सेवा प्रबंधन

चीन से तनाव के बीच सेना के आधुनिकीकरण के तहत अमेरिका से 72,000 असॉल्ट राइफल खरीद रहा भारत

Desk Team