गायों की सुरक्षा के लिए CM शिवराज का फैसला- MP में ‘गौ कैबिनेट’ का गठन, ये पांच विभाग होंगे शामिल

Summary :

सीएम शिवराज ने बताया कि गौकैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौअभयारण्य, आगरमालवा में आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश में गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है ‘प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गौकैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौकैबिनेट में शामिल होंगे।’ सीएम शिवराज ने बताया कि गौकैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौअभयारण्य, आगरमालवा में आयोजित की जाएगी। 

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा है “आज भगवान श्रीव्यंकटेश बालाजी के दर्शन कर प्रभु श्री तिरुपति बालाजी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। भगवान हम सब को सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करें, प्रदेश खुशहाल हो, यही प्रार्थना है।”

झारखंड में नदी, तालाबों के किनारे छठ पूजा करने की मिली अनुमति, संशोधित दिशानिर्देश जारी

Desk Team