मध्य प्रदेश के अवैध मदरसों और उन संस्थानों का रिव्यू कराया जाएगा, जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कही।आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा, राज्य के अवैध मदरसे, संस्थान जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जाए। कट्टरता और अतिवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश
उन्होंने आगे कहा, सोशल मीडिया पर नजर रखें, भ्रामक खबरें, संवेदनहीन, कट्टरवाद बढ़ाने वाले कमेंट लिखने वालों को पहचानें और आवश्यक कार्यवाई करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस के द्वारा विगत दिवस की गई अच्छी कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए कहा, शराब के अहाते बंद होने के बाद कहीं और से शराब न बिके इस पर सतत नजर रखें और कार्यवाई करें। ऐसे स्थानों को ध्वस्त करें।

इस बैठक में कई बड़े नेता रहे शामिल
मुख्यमंत्री चौहान ने नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट में हुई कार्यवाही की विशेष तौर पर प्रशंसा की। इस समीक्षा बैठक में राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा सहित मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेषक सुधीर सक्सेना आदि मौजूद थे।



Download Android App
Download iOS App



