बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट और मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। वही दीपिका जितनी दमदार एक्टिंग करती है उतनी ही ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर कंसर्न दिखाई देती हैं। दीपिका की फिटनेस ट्रेनर अधिकांस दीपिका के वर्कआउट की वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अब ट्रेनर ने दीपिका की एक ऐसी वीडियो पोस्ट कर दी हैं। जिसपर दीपिका खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई

दरअसल दीपिका की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने सोशल मीडिया पर दीपिका की एक वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में दीपिका MOTR (मूवमेंट ऑन द रोलर) पिलाटेस मशीन के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं। यास्मीन ने बताया की ये ‘मूवमेंट ऑन द रोलर एक्सरसाइज’ उन लोगों के लिए एक टूल है जो ट्रेवल करना और फिट रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस पिलाटेस मशीन को आप कही भी ले जा सकते हैं।
ट्रेनर ने दीपिका के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दीपिका पादुकोण का MOTR पिलेट्स रूटीन – ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ शुरू करने का एक सही तरीका। इस वीडियो पर दीपिका ने एक मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे बारे में कुछ अच्छी बातें भी कहो ना..जैसे मैं बहुत मेहनती हूं, मेरे पास सबसे अच्छा फॉर्म है, मैं तुम्हारी सबसे अच्छी स्टूडेंट हूं।’


वही दीपिका के फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दीपिका के इस वीडियो पर फैंस अब ढेरों कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- सुपर फिट लेडी, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘दीपिका आप बहुत ज्यादा फिट है।’ वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है की- यह देख के मुझे भी जिम जाने का मोटिवेशन मिल रहा हैं।

वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फाइटर रिपब्लिक डे 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं। इसके साथ ही दीपिका के पास ‘द इंटर्न’ और ‘प्रोजेक्ट के’ का हिंदी रीमेक भी है।


Download Android App
Download iOS App



