स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी को एक संदेश भेजा है जिसमें उन्होंने 16 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के लिए कहा, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमिलनाडु के छह मछुआरों समेत उन 16 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया, जिन्हें ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र (बीआईओटी) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। स्टालिन ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु के छह, केरल के सात और पश्चिम बंगाल के तीन मछुआरे गत नौ फरवरी को तमिलनाडु के थेंगापट्टिनम बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। उन्होंने कहा कि ये सभी ‘सेंट मैरी’ नौका पर सवार थे।

आजीविका के लिए मछली पकड़ने के काम पर निर्भर हैं
उन्होंने कहा, ‘‘जब वे 23 फरवरी को गहरे समुद्र के पानी में मछली पकड़ रहे थे, तो डिएगो गार्सिया में बीआईओटी के अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को उनकी नौका समेत पकड़ा लिया था।’’ स्टालिन ने कहा कि पकड़े गए ये लोग अपनी आजीविका के लिए मछली पकड़ने के काम पर निर्भर हैं और इस गिरफ्तारी ने उनके परिवारों को कठिनाई में डाल दिया है।
भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित हो सके
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया विदेश मंत्रालय को राजनयिक माध्यमों का उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाने का निर्देश दें ताकि 16 भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित हो सके।’’


Download Android App
Download iOS App



