एआईएडीएमके के समन्वयक और तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने तमिलनाडु में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से राज्य में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वे ईंधन की कीमतों में कमी करेंगे।
अन्नाद्रमुक नेता ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार को उत्पाद शुल्क में कटौती करने और पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रयास करने चाहिए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 7 मई को डीएमके सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पेट्रोल की कीमत 93.17 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.65 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से 14 जून को राज्य के 27 जिलों में टीएएसएमएसी(शराब बिक्री केंद्र) आउटलेट खोलने से परहेज करने का भी आह्वान किया, जिसमें इन जिलों में कोविड के ताजा मामलों में कमी आई है। एक अलग बयान में अन्नाद्रमुक नेता ने कहा कि मानव जीवन राज्य के राजस्व से ज्यादा कीमती है।


Download Android App
Download iOS App



