बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, कटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘धूम 3’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद से फैंस इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामनें आई हैं उनके मुताबिक ‘धूम 4’ में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार इस बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर के लिए एक साथ आ सकते हैं।

जैसा की सभी जानते हैं धूम सीरीज की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा से एक खासा एक्साइटमेंट रहा है। इसके तीनो सीक्वल हिट रहे हैं। ऐसे में जैसे ही इसके चौथे पार्ट की चर्चा हुई तो सोशल मीडिया पर सलमान खान और अक्षय कुमार का इस फिल्म से नाम जोड़ा जाने लगा। कई ट्वीट्स और इन कलाकारों की साथ में तस्वीरें वायरल होने लगीं।



यह सब तब शुरू हुआ जब ट्विटर पर एक यूजर ने ‘धूम 4’ का पोस्टर सलमान खान के नाम के साथ साझा किया। सलमान खान के पोस्टर को शेयर करने के बाद दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अक्षय कुमार सर ने वाईआरएफ के हेड आदित्य चोपड़ा से ‘धूम 4’ के लिए बातचीत की है। हालांकि सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं ने अभी तक किसी भी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। दोनों अभिनेताओं से फैंस ही बल्कि दर्शक भी ‘धूम 4’ में सलमान और अक्षय की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के बेताब हैं।

सलमान खान और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनका ब्रोमांस ने हमेशा इंटरनेट पर दर्शकों का दिल जीता है। अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं, तो यह उनके फैंस के लिए एक ट्रीट होगी।


Download Android App
Download iOS App



