मुंबई के चांदीवली इलाके से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नाले की सफाई न होने के कारण बीएमसी के एक ठेकेदार पर कूड़ा डलवाते नजर आ रहे हैं। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल, चांदिवली इलाके में नालों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा था। इससे नाराज होकर विधायक दिलीप लांडे अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और ठेकेदार को बुलाकर कचरे में बैठाया और उस पर नाले का कूड़ा डलवा दिया। वीडियो के सामने आने के बाद विधायक दिलीप लांडे का बयान भी सामने आया है।
उन्होंने इस मामले में सफाई पेश करते हुए कहा कि “मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ठेकेदार ने अपना काम ठीक से नहीं किया”। जिनकी जिम्मेदारी है, वो कोई यहां पर नहीं है। लेकिन लोगों ने मुझ पर विश्वास रखकर मुझे विधायक बनाया। इसलिए मेरी जिम्मेदारी, मेरा फर्ज पूर करने के लिए मैं यहां पर शिवसैनिकों को लेकर रास्ते पर आया हूं।


Download Android App
Download iOS App



