गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शहर में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़े स्तर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को कुछ समय के लिए यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि तेजपुर से एक हेलिकॉप्टर से वापस आने पर सोनोवाल एयरपोर्ट पर फंस गए।
यह पूछे जाने पर कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़कों को बंद कर रखा था क्या इसी वजह से वह फंस गए, इस पर सूत्रों ने कहा ‘शायद’ इसी कारण। सूत्रों ने बताया कि बाद में सोनोवाल का काफिला शहर में ब्रह्मपुत्र राजकीय अतिथिगृह पहुंचा, जहां पर वह रहते हैं । असम के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



