उत्तराखंड में मचे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ण बहुमत है तथा वहां किसी तरह का कोई राजनीतिक संकट नहीं है। जयराम ठाकुर ने आज भारतीय मजदूर संघ की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड में राजनीतिक संकट तथा वहां मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने को लेकर किये गये सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि कोविड के बड़ते मामलों के मद्देनजर गत 6 महीने में चुनाव नहीं कराए गए क्योंकि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से कम समय रह गया है। इसलिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव न कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी सियासी हलचल पर विराम लग गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शुक्रवार की रात अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें उनके नाम पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही उत्तराखंड को चार महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है।


Download Android App
Download iOS App



