उत्तराखंड में चमोली जनपद के घाट तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जिलाधिकारी चमोली को राहत एवं बचाव कार्य तेजी लाने और प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता के साथ अन्य राहत तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
चमोली प्रशासन के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राजस्व एवं आपदा की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद में घूमने आये दो छात्रों के बह जाने की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि बरसात में नदियों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है।

उन्होंने लोगों विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वर्तमान में भारी बारीश के मद्देजनतर पिकनिक आदि के लिए नदियों, झरनों के समीप न जाएं।


Download Android App
Download iOS App



