जीएआईएल की 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का आज उद्घाटन हो गया है। इस पाइपलाइन को तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने गैस पाइपलाइन परियोजना के पूर्ण होने की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि विभिन्न बाधाओं के कारण यह परियोजना रुक गई थी और इसे पूरा कराना उनकी सरकार का एक प्रमुख चुनावी वादा था।
विजयन ने 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के डिजिटल उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि सितंबर 2014 में जीएआईएल को कई बाधाओं के कारण परियोजना रोकनी पड़ गई थी। 2016 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने लोगों की वास्तविक चिंताओं का अति सक्रियता के साथ निदान करके बाधाओं को दूर किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ” जीएआईएल के अधिकारी भी परियोजनाओं को साकार करने में हमारे साथ खड़े रहे। मुझे बेहद खुशी है कि हमारा संयुक्त प्रयास सार्थक हुआ। “
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि और मंगलुरु के बीच 450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन का उद्धाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम में केरल और कर्नाटक के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा जीएआईएल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।


Download Android App
Download iOS App



