कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करती है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने पूरे कोविड-19 महामारी के दौरान राजनीतिक दुरुपयोग किया है। कोरोना वैक्सीन पर विवाद इसका सबसे ताजा उदाहरण है।
तिवारी ने मंगलवार को कहा, बीजेपी सरकार ने पूरे कोविड-19 महामारी के दौरान राजनीतिक दुरुपयोग किया है। कोरोना वैक्सीन पर विवाद इसका सबसे ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा, कौन ये वैक्सीन लगवाने जाएगा, जिसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विशेषज्ञों ने भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ पर सरकार के दावे पर उठाये सवाल, बताया सिर्फ ‘बैकअप’
कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी सरकार ने उस कंपनी के लिए एक महान काम किया है जिसने अनुसंधान और विकास में करोड़ों रुपए का निवेश किया है। आत्मनिर्भर भारत को साबित करने की उनकी खोज में उन्होंने एक ऐसी वैक्सीन को लाइसेंस दे दिया, जिसका अभी तीसरा चरण पूरा भी नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दो वैक्सीन को इमरजेंसी में इस्तेमाल करने की मंजूरी मिलने के बाद सियासत जोरों पर है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेता इन वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं। कई नेताओं ने वैक्सीन लेने से साफ़ इंकार कर दिया है। विपक्ष के इस रवैये पर केंद्र सरकार ने पलवार करते हुए वैक्सीन का विरोध करने वालों को मंदबुद्धि करार दिया है।
कोवैक्सीन को पानी बताने पर भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा इल्ला का छलका दर्द
विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘ये टीके भारतीय कंपनियों और हमारे वैज्ञानिकों की खास उपलब्धियां हैं। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का स्वागत किया है। कुछ मंदबुद्धि लोग कभी ठीक नहीं होंगे, खासकर कांग्रेस का नेतृत्व, जिन्हें हर चीज में गड़बड़ी दिखती है।’’


Download Android App
Download iOS App



