गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के कुछ घंटों बाद ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों संग बंद कमरे में बैठक की है।
भाजपा के सूत्रों ने अगली रणनीति के बारे में अभी कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है तो वहीं, गोवा विधानसभा में 14 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस ने रविवार की देर रात गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है।
भाजपा विधायक बोले- गोवा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी
इस बीच नितिन गडकरी ने कहा कि वह मीडिया से सोमवार को बात करेंगे। राज्यपाल को भेजे पत्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर और गोवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोंदांकर ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टीयां जैसे गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और अन्य तीन निर्दलीय विधायकों ने वर्ष 2017 में मनोहर पार्रिकर के नाम पर भाजपा सरकार को समर्थन दिया था, चूंकि अब मुख्यमंत्री पर्रिकर का निधन हो गया है तो अब राज भवन को प्रदेश में बेहतर शासन और कामकाज के लिए जरुरी कदम उठाने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App





