मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भोपाल में हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सावरकर सेतु के शिलालेख पर पेंट पोते जाने की घटना की आज निंदा करते हुए कहा कि इस घृणित कार्य को करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। श्री सलूजा ने एक बयान में कहा कि यह किसी शरारती तत्व का कार्य हो सकता है।
जिसने भी यह घृणित कार्य किया है, उसके बारे में पता लगाकर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। कांग्रेस इस घटना की सख्त निंदा करती है। श्री सलूजा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की घृणित राजनीति में विश्वास नहीं करती है और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यह सेतु नगर निगम के अधीन है औ इस घटना की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। इस सेतु के शिलालेख पर पेंट पोतने की घटना आज ही सामने आयी है।


Download Android App
Download iOS App



