केरल में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से सहकारी बैंक घोटाले की जांच CBI से करवाने को कहा है। कांग्रेस ने कहा है कि करुवन्नूर सहकारी बैंक में हुए 300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए।दरअसल, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता वी.डी.सतीशन ने विजयन को लिखे पत्र में कहा है कि दक्षिणी राज्य सहकारी क्षेत्र के ध्वस्त होने को सहन नहीं कर सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि जमाकर्ताओं को अनिश्चितता के माहौल में नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
सतीशन ने कहा, ‘‘करुवन्नूर बैंक में 300 करोड़ रुपये के घोटाले के पीछे केवल कर्मचारी नहीं हैं। इस धोखाधड़ी के पीछे उच्चस्तरीय साजिश है। राज्य की एजेंसियों द्वारा की जा रही जा रही जांच में कोई प्रगति नहीं हो रही है। इसलिए सरकार को इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए तैयार होना चाहिए।’’ उन्होंने रेखांकित किया कि मौजूदा समय में सहकारी बैंकों की जमा गारंटी योजना में कुछ खामी है। सतीशन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सहकारी बैंकों में लोगों द्वारा जमा की जाने वाली पूरी राशि पर गांरटी दी जाए। कांग्रेस ने इससे संबंधित कानून में बदलाव के लिए अध्यादेश लाने की भी मांग की।


Download Android App
Download iOS App



