मध्य प्रदेश के रतलाम में एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर विवाद हो गया है, इस आयोजन में महिला बॉडीबिल्डर्स ने भगवान हनुमान की फोटो के पास पोज देते हुए दिख रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर पवित्र गंगा जल छिड़का और कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। यहां आरोप लगाया कि यह भगवान हनुमान का अपमान है।
हिंदू धर्म और बाल ब्रह्मचारी भगवान बजरंग बली का ऐसा अपमान इतिहास में कभी नहीं हुआ जैसा बीजेपी कर रही है। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने नग्नता।ये तो उन राक्षसों की तरह हो गए हैं जो भगवान से वर पाकर भगवान का ही द्रोह करते हैं।भाजपा हिंदू धर्म की दुश्मन है। pic.twitter.com/Gaj68RBvF6— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) March 6, 2023
बीजेपी नेता हुए थे शामिल
13वीं मिस्टर जूनियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 4 और 5 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजन समिति में शहर के भाजपा मेयर प्रह्लाद पटेल शामिल हुए थे, साथ ही संरक्षक विधायक चैतन्य कश्यप भी थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला बॉडीबिल्डर भगवान हनुमान के कट-आउट के सामने पोज देती नजर आ रही है।
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से माफी मांगने की मांग करते हुए दावा किया कि यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। बबेले ने एक ट्वीट में कहा है कि क्या आप माफी मांगेंगे या आप इस सब के पीछे है।

भाजपा ने किया पलटवार
बीजेपी के नेता हितेश बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते नहीं देखना चाहती। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, कांग्रेस महिलाओं को कुश्ती और जिमनास्टिक या तैराकी में भाग लेते हुए नहीं देख सकते क्योंकि यह देखकर उनके अंदर का शैतान जाग जाता है। वे खेलों में
भी महिलाओं को गंदी नजरों से देखते हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?’ बबेले ने कहा कि उनकी पार्टी अश्लीलता का समर्थन करने के लिए टीवी चैनलों की बहस में बाजपेई का बहिष्कार करेगी।


Download Android App
Download iOS App



