मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में बाढ़ से हुई तबाही और प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को धरना दिया। उन्होंने दिन में राज्य की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमले बोले और शाम को भजन मंडली के साथ भजन भी गए, जिस पर कांग्रेस ने शिवराज के धरने को नौटंकी करार दिया है।
शिवराज ने मंदसौर और नीमच के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर शनिवार को मंदसौर में धरना दिया। इस दौरान शिवराज ने पीड़ितों की समस्याओं और राज्य सरकार के रवैये की जमकर आलोचना की। देर शाम को धरना स्थल पर ही भजन मंडली का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शिवराज भी भजन गाने से नहीं चूके।
दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम, दस हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता नोट न्यौछावर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘पिछले दिनों मंदसौर व नीमच जिले के हजारों लोग बेघर और बर्बाद हुए। दिन भर उनके हक की लड़ाई की बात करने वाले नौटंकीबाज बाढ़ पीड़ितों के नाम पर पैसे लुटा रहे हैं ,नाच गाने एवं कव्वालियों का आनंद ले रहे हैं। सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता एवं अन्य ने भाजपा नेता शिवराजसिंह चौहान पर रुपये लुटाए।’


Download Android App
Download iOS App



