कांग्रेस कर्ज माफी, फसल बीमा पर किसानों को गुमराह कर रही है: विजय रुपाणी

Summary :

रुपाणी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए कर्ज माफी और फसल बीमा के मुद्दों पर किसानों को गुमराह करती है।’’

वडोदरा : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बुधवार को विपक्षी कांग्रेस पर अपनी ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के लिए कर्ज माफी और फसल बीमा योजना पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। 
उन्होंने यहां किसानों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान के लिए 3,795 करोड़ रुपये के मुआवजे के पैकेज की घोषणा की है जिसके तहत 56 लाख से अधिक किसान आयेंगे। 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच और वडोदरा समेत मध्य गुजरात के जिलों के प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता वितरित की। 
रुपाणी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए कर्ज माफी और फसल बीमा के मुद्दों पर किसानों को गुमराह करती है।’’ 

Desk Team